फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में पथराव, दो समुदायों की नई परंपरा पर बवाल

Sat, 26 Nov 2016 04:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदपुर/बरेली 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आला हजरत के उर्स में चढ़ाने के लिए आ रहीं चादरों के जुलूस का रूट बदलने पर फरीदपुर के गांव जेड़ में जमकर बवाल हुआ। दो समुदाय आमने-सामने आ गए और पथराव शुरू हो गया जिससे भगदड़ मच गई। तनातनी की खबर फैलते ही पुलिस और प्रशासन में खलबली मच गई। पुलिस ने किसी तरह जुलूस को हाईवे तक पहुंचाया। पथराव में दरोगा समेत दो ग्रामीण घायल हो गए।
विज्ञापन


भगदड़ में भी कुछ को चोटें आई हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीआईजी, डीएम और एसएसपी भी मौके पर पहुंचे, तब तक मामला शांत हो गया था। पुलिस ने 11 नामजद और 40 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर प्रधान कृष्णपाल यादव समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तनाव के चलते गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। 

बरेली में तीन दिवसीय आला हजरत का उर्स चल रहा है। इसमें आसपास के गांवों से मुस्लिम समुदाय के लोग चादर चढ़ाने के लिए जुलूस की शक्ल में शहर पहुंच रहे हैं। फरीदपुर के ग्राम जेड़ में शुक्रवार को सुबह करीब 7.30 बजे उर्स में चादर चढ़ाने के लिए लोगों घरों से जुलूस की शक्ल में निकले। ये गांव लंबाई में बसा है। गांव के दोनों ओर मुस्लिम आबादी है, बीच में दूसरे समुदाय के लोग रहते हैं। डीजे बजाते हुए चादर का जुलूस ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस महकमे में मच गया हड़कंप

- फोटो : अमर उजाला
दूसरे समुदाय के लोगों ने नई परंपरा बताकर आपत्ति की। सूचना पर सीओ नीति द्विवेदी और प्रभारी निरीक्षक राजनरेश चौधरी फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों के साथ एक घंटे तक वार्ता की। इसी बीच एसपी देहात यमुना प्रसाद भी पहुंच गये। दूसरे समुदाय के लोगों ने एसपी देहात को बताया कि जुलूस का परंपरागत रास्ता पीछे से है। उस पर किसी को कोई आपत्ति नहीं है, वहां से चादर निकाल लें। एसपी देहात ने रास्ता देखकर जुलूस निकालने को कह दिया। 

इस रास्ते से चादर लेकर मुस्लिम समुदाय के लोग कुछ दूर चले। कीचड़ होने की वजह से मुस्लिम समुदाय ने रास्ता फिर बदल दिया। इस पर दोनों समुदाय फिर आमने सामने आ गये और दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया।

एसपी देहात और सीओ को जानकारी मिली तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जब तक पुलिस पहुंची, तब तक दोनों पक्षों के बीच जमकर पत्थर चले। आसपास की गलियों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने जुलूस को राजमार्ग तक पहुंचाया और दूसरे पक्ष को रास्ते से भी हटा दिया। गांव में फोर्स तैनात है। 

डीआईजी आशुतोष कुमार ने बताया कि फरीदपुर के गांव में दो समुदायों के बीच हुए विवाद में प्रधान समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गांव में अब शांति है। अन्य कोई दोषी होगा तो उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें