फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CJI: सीजेआई बोले- सुप्रीम कोर्ट में मामलों को सूचीबद्ध करने की नई व्यवस्था जल्द, जानें पूरा मामला

Mon, 29 Aug 2022 06:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीजेआई ने कहा कि हमारे पास गुरुवार तक एक नई व्यवस्था होगी। तब तक हम इसे चैंबर में देखेंगे। अगर आवश्यक हुआ तो हम इसे सूचीबद्ध करेंगे।
विज्ञापन
CJI यूयू ललित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के प्रधान न्यायाधीश उदय उमेश ललित का सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में बतौर सीजेआई पहला दिन था। इस दौरान उन्होंने कहा कि मामलों को सूचीबद्ध करने के लिए एक नया तंत्र जल्द ही तैयार किया जाएगा। उन्होंने वकीलों से कहा कि वे अपने मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए रजिस्ट्रार के समक्ष मेंशनिंग करें। इसके लिए सीजेआई के अदालत कक्ष में आने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन


सीजेआई ने कहा कि हमारे पास गुरुवार तक एक नई व्यवस्था होगी। तब तक हम इसे चैंबर में देखेंगे। अगर आवश्यक हुआ तो हम इसे सूचीबद्ध करेंगे। मामले की मेंशनिंग के लिए हम रजिस्ट्रार के सामने उल्लेख करने की मूल प्रथा पर वापस जाएंगे। चीफ जस्टिस का यह बयान ऐसे वक्त आया, जब सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पीठ के समक्ष मामलों का उल्लेख करने के तंत्र के बारे में जानना चाहा। जस्टिस एस रवींद्र भट के साथ पीठ की अध्यक्षता कर रहे सीजेआई ललित ने 62 याचिकाओं पर सुनवाई की। इनमें से 10 जनहित याचिकाएं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें