फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा: दिल्ली के चार स्टेशनों पर ओटीपी आधारित डिजिटल लॉकर शुरू, कहां मिलेगी सेवा?

Tue, 15 Sep 2026 08:46 PM IST
देवेश त्रिपाठी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

उत्तर रेलवे ने दिल्ली के चार प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के लिए ओटीपी आधारित डिजिटल लॉकर सुविधा शुरू की है। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशनों पर यह सुविधा चालू हो गई है, जबकि आनंद विहार टर्मिनल और दिल्ली जंक्शन पर जल्द शुरू होगी। यात्री मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी सत्यापन के बाद लॉकर का आकार और सामान रखने की अवधि चुन सकेंगे।
विज्ञापन
ओटीपी आधारित डिजिटल लॉकर शुरू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर रेलवे ने दिल्ली के चार प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के लिए ओटीपी आधारित डिजिटल लॉकर सुविधा शुरू की है। इस सुविधा के जरिये यात्री यात्रा या ट्रेन का इंतजार करने के दौरान अपना सामान सुरक्षित तरीके से रख सकेंगे। इससे उन्हें भारी सामान साथ लेकर घूमने की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन


यह सुविधा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (एनडीएलएस), हजरत निजामुद्दीन (एनजेडएम), दिल्ली जंक्शन (डीएलआई) और आनंद विहार टर्मिनल (एएनवीटी) पर उपलब्ध कराई जा रही है।

डिजिटल सामान लॉकर से यात्रियों को होगा क्या फायदा?
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा, 'लॉकर में डिजिटल, ओटीपी आधारित प्रवेश व्यवस्था है। इससे यात्री स्टेशन पर इंतजार करने या बाहर जाने के दौरान अपना सामान सुरक्षित रूप से जमा कर सकते हैं और बाद में उसे वापस ले सकते हैं।' रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यात्री डिजिटल लॉकर के पास लगाए गए मॉनिटर पैनल पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी के जरिये उसका सत्यापन कर सकेंगे।
विज्ञापन


सत्यापन पूरा होने के बाद यात्री अपनी जरूरत के अनुसार लॉकर का आकार और सामान रखने की अवधि चुन सकेंगे। इसके बाद भुगतान करने, सामान लॉकर में रखने और उसे बंद करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। दिल्ली मंडल के एक रेलवे अधिकारी ने बताया, 'सामान वापस लेने के लिए यात्री को पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करके ओटीपी से उसका सत्यापन करना होगा। सत्यापन के बाद 'रिलीज' विकल्प चुनने पर लॉकर खुलेगा और यात्री अपना सामान निकाल सकेगा।'

दिल्ली के किन रेलवे स्टेशनों पर शुरू होगी डिजिटल सामान लॉकर की सुविधा?
उपाध्याय के मुताबिक, यह सुविधा पर्यटकों, ट्रेनों के बीच लंबे समय तक इंतजार करने वाले यात्रियों और भारी सामान के साथ यात्रा करने वालों के लिए खास तौर पर उपयोगी होगी। यात्री गूगल पे, पेटीएम, फोनपे और उपलब्ध अन्य डिजिटल माध्यमों से भुगतान कर सकेंगे।

उन्होंने कहा, 'डिजिटल लॉकर यात्रियों की सुविधा, पहुंच, सुरक्षा और उपलब्ध स्थान के बेहतर इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए उपयुक्त स्थानों पर लगाए गए हैं। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर यह सुविधा शुरू हो चुकी है, जबकि आनंद विहार टर्मिनल और दिल्ली जंक्शन पर इसे जल्द शुरू किया जाएगा।'

रेलवे स्टेशनों पर कहां जाकर ले सकेंगे?
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर डिजिटल सामान लॉकर की सुविधा मुख्य हॉल में प्लेटफॉर्म नंबर 16 के पास, डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड के नीचे उपलब्ध है। वहीं, हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर यह सुविधा मुख्य प्रवेश द्वार के पास सीढ़ियों के बगल में लगाई गई है। दोनों स्टेशनों पर डिजिटल लॉकर की सुविधा यात्रियों के लिए सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें