फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Odisha: जगन्नाथ मंदिर में भक्तों के दर्शन को बेहतर बनाने के लिए खास इंतजाम, अगले साल तक लागू होगी नई व्यवस्था

Fri, 20 Dec 2024 07:09 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुरी

सार

जगन्नाथ मंदिर के प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक अरबिंद पाधी ने कहा कि नटमंडप (नृत्य हॉल) में एक रैंप प्रणाली और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए विशेष व्यवस्था के साथ अलग बैरिकेड्स लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
जगन्नाथ मंदिर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा में पुरी के जगन्नाथ मंदिर में भक्तों को देवताओं के दर्शन की बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए व्यवस्था की जा रही है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। श्री जगन्नाथ मंदिर के प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक अरबिंद पाधी ने बताया कि यह निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि भीड़ के कारण भक्तों को अक्सर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन


अरबिंद पाधी ने कहा, "नटमंडप (नृत्य हॉल) में एक रैंप प्रणाली और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए विशेष व्यवस्था के साथ अलग बैरिकेड्स लगाए जाएंगे।" उन्होंने आगे कहा कि नटमंडप में रैंप सिस्टम के साथ लकड़ी के बैरिकेड्स स्थापित करने की योजना है।

पाधी ने कहा, "ओडिशा ब्रिज एंड कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन लिमिटेड को इसके लिए नियुक्त किया गया है।" उन्होंने साल के अंत इसे पूरा करने का आश्वासन दिया है। नई व्यवस्था अगले साल एक जनवरी से लागू होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्यों के बीच मंदिर में दैनिक अनुष्ठान प्रभावित नहीं होगा। पाधी ने बताया कि एएसआई ने रत्न भंडार का मरम्मत कार्य तीन महीनों में पूरा करने का लक्ष्य बनाया है।
विज्ञापन


प्रसाद प्राप्त करने की सुचारू प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए 'आनंद बाजार' में भी विशेष व्यवस्था की जाएगी। बता दें कि आनंद बाजार मंदिर परिसर में महाप्रसाद बाजार है। इस संबंध में एक समिति का गठन किया गया है। राज्य कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने हाल ही में नई प्रणाली के नियामक ढांचे को निर्धारित करने के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की थी।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें