फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New CRPF DG: आईपीएस वितुल कुमार होंगे सीआरपीएफ महानिदेशक, कार्यवाहक का प्रभार सौंपा गया

Mon, 30 Dec 2024 06:21 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारी वितुल कुमार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के महानिदेशक होंगे। वितुल कुमार को सीआरपीएफ महानिदेशक का कार्यवाहक प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
सीआरपीएफ को मिले नए कार्यवाहक महानिदेशक - फोटो : अमर उजाला / एक्स@Paramilitryhelp
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में 1993 बैच के वरिष्ठ अधिकारी वितुल कुमार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का कार्यवाहक महानिदेशक बनाया गया है। वितुल कुमार मौजूदा डीजी अनीश दयाल सिंह की जगह लेंगे। आईपीएस अनीश 31 दिसंबर, 2024 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। 30 दिसंबर को उन्होंने वितुल कुमार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक का पदभार सौंपा।
विज्ञापन


पंजाब के बठिंडा में जन्मे, UP कैडर में आईपीएस बने
उत्तर प्रदेश कैडर के 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी वर्तमान में सीआरपीएफ के विशेष महानिदेशक के रूप में कार्यरत हैं। महानिदेशक के रूप उनकी नियुक्ति के संबंध में गृह मंत्रालय ने आदेश जारी किया। गृह मंत्रालय के मुताबिक नियमित पदाधिकारी की नियुक्ति या अगले आदेश तक आईपीएस वितुल महानिदेशक का पदभार संभालेंगे। आठ अगस्त, 1968 को पंजाब के बठिंडा में जन्मे वितुल कुमार के पास इलेक्ट्रॉनिक्स में बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग की डिग्री है। 

सितंबर में CRPF के विशेष महानिदेशक के रूप में नियुक्ति
1993 में नियुक्ति के बाद बीते 31 साल के करियर के दौरान वितुल कुमार ने पुलिस बल में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। सीआरपीएफ में ही उन्हें 9 फरवरी, 2009 को उप महानिरीक्षक (डीआईजी) पद पर प्रोमोशन दिया गया था। इसके अलावा 31 दिसंबर, 2012 को  उन्हें महानिरीक्षक (आईजी) बनाया गया था। इसके बाद 1 जनवरी, 2018 को अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) के पद पर पदोन्नत किया गया था। सितंबर 2024 में उन्हें सीआरपीएफ के विशेष महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था। 31 अगस्त, 2028 को उनकी सेवानिवृत्ति होनी है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति पुलिस पदक और स्वर्ण पदक से भी सम्मानित
उल्लेखनीय सेवा के लिए आईपीएस विपुल को कई सम्मानों से भी नवाजा जा चुका है। 26 जनवरी, 2021 को राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएम) प्रदान किया गया। 15 अगस्त, 2009 को पुलिस पदक (पीएम) से सम्मानित किया गया। वितुल सीआरपीएफ महानिदेशक की तरफ से दिया जाने वाला कमेंडेशन डिस्क भी जीत चुके हैं। 2016 में रजत पदक और 2018 में स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें