फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Law Ministry: पटना-राजस्थान समेत चार हाईकोर्ट में नए चीफ जस्टिस ने संभाला कार्यभार, जानें कहां किसकी तैनाती

Tue, 22 Jul 2025 07:35 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, कटक/गुवाहाटी/ पटना

सार

पटना-राजस्थान समेत चार हाईकोर्ट में नए चीफ जस्टिस ने कार्यभार संभाला है। कार्यभार संभालने वालों में जस्टिस आशुतोष कुमार, जस्टिस विपुल एम पंचोली, जस्टिस मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव और जस्टिस श्रीराम कल्पती राजेंद्रन शामिल हैं। 
 
विज्ञापन
जस्टिस आशुतोष, जस्टिस पंचोली, जस्टिस श्रीवास्तव और जस्टिस राजेंद्रन - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कानून मंत्रालय से पदोन्नति और स्थानांतरण की जारी अधिसूचना के तहत सोमवार को अलग-अलग हाईकोर्ट में चार न्यायाधीशों ने मुख्य न्यायाधीश का कार्यभार संभाला। गौहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस आशुतोष कुमार ने शपथ ली। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वह पटना हाईकोर्ट व दिल्ली हाईकोर्ट में जज रह चुके हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: शोध: 2008-17 के बीच जन्मे 1.56 करोड़ बच्चों में गैस्ट्रिक कैंसर का खतरा, भारत-चीन में 65 लाख केस मिलने के आसार
विज्ञापन


जस्टिस विपुल एम पंचोली ने पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें शपथ दिलाई। जस्टिस पंचोली 24 जुलाई, 2023 को  पटना हाईकोर्ट में जज बने थे। वहीं, जस्टिस मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव ने मद्रास हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली। जस्टिस श्रीराम कल्पती राजेंद्रन ने राजस्थान हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली। वहीं, उड़ीसा हाईकोर्ट में जस्टिस मानस रंजन पाठक को जज के रूप में पद की शपथ दिलाई गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jagdeep Dhankhar: बंगाल सरकार से टकराव के चलते सुर्खियों में रहे धनखड़, शीर्ष कोर्ट के फैसले की भी की आलोचना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें