फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSF: भूपेन्द्र सिंह ने संभाला दक्षिण बंगाल फ्रंटियर का कमान, बीएसएफ के नए आईजी ने सुरक्षा को शीर्ष प्राथमिकता

Thu, 04 Dec 2025 09:23 PM IST
एन अर्जुन अमर उजाला, ब्यूरो, कोलकाता
विज्ञापन
आईपीएस भूपेन्द्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर को नया नेतृत्व मिल गया है। भूपेन्द्र सिंह ने मंगलवार को औपचारिक रूप से आईजी, दक्षिण बंगाल फ्रंटियर का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने अनीश प्रसाद का स्थान लिया है, जिन्हें बीएसएफ मुख्यालय, नई दिल्ली में तैनात किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 1990 बैच के बीएसएफ कैडर के डायरेक्ट-एंट्री अधिकारी भूपेन्द्र सिंह ने अपने करियर की शुरुआत असिस्टेंट कमांडेंट के रूप में की थी। 34 वर्ष की उल्लेखनीय सेवा के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं, जिनमें यूएन मिशन, एनएसीपी ओखा, और एसपीजी में प्रतिनियुक्ति सहित अमृतसर और गांधीनगर बीएसएफ सेक्टरों की कमान शामिल हैं। भीतरी सुरक्षा, सीमा प्रबंधन और संवेदनशील अभियानों में उनके योगदान को विशेष रूप से सराहा जाता है।

सीमा सुरक्षा और अवैध गतिविधियों पर सख्ती प्राथमिकता
कार्यभार ग्रहण करने के बाद आईजी भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि दक्षिण बंगाल फ्रंटियर भारत–बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा का अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र है। उनकी प्राथमिकताओं में सीमा सुरक्षा को और मजबूत करना, तस्करी व अवैध पार-सीमा गतिविधियों पर रोक, तैनात जवानों के कल्याण और मनोबल को बढ़ाना शामिल रहेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों की सीमा सुरक्षा एजेंसियों एवं अन्य सुरक्षा–खुफिया संगठनों के साथ मौजूदा सौहार्दपूर्ण संबंधों को बनाए रखना क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें