फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिजोरम: विधानसभा चुनावों से पहले जेडपीएम के नेतृत्व में बना नया गठजोड़

Mon, 04 Sep 2017 03:53 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, आइजल
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले विभिन्न संगठनों ने जोराम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) नामक एक गैर-कांग्रेस, गैर-मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) गठजोड़ का गठन किया है।
विज्ञापन


इस नए गठजोड़ में जोराम नेशनल पार्टी के अलावा मिजोरम पीपुल्स कांफ्रेंस और नया बना जोराम एक्सोडस मूवमेंट शामिल हैं। जेडपीएम के संयोजक के. सापडांगा ने रविवार को बताया कि यह गठजोड़ अगले साल होने वाले चुनावों में हिस्सा लेगा। सापडांगा राज्य के सबसे बड़े मिजो अखबार वांगलाइनि के संपादक भी हैं। 

पढ़ें- 'हिंसा की वजह से धीमा रहा नॉर्थ-ईस्ट का डेवलपमेंट, बार्डर इलाकों के लिए बनेगी नई नीतियां'    

सापडांगा ने आरोप लगाया कि राज्य में एक के बाद एक सत्ता में आने वाली कांग्रेस और एमएनएफ सरकारों ने मिजोरम को बर्बाद कर दिया है और लोग अब इन दोनों दलों का विकल्प तलाश रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि यह गठजोड़ राज्य के वोटरों को एक विकल्प मुहैया कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें