फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों के खिलाफ मुंबई में सड़कों पर उतरे किसान, जिलाधीश कार्यालय का किया घेराव

Tue, 22 Dec 2020 10:44 PM IST
दीप्ति मिश्रा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

  • अंबानी के कॉर्पोरेट हाऊस तक नहीं पहुंच सके किसान
  • पुलिस ने बैरिकेटिंग कर मैदान में किसानों को रोका
विज्ञापन
किसान आंदोलन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में करीब एक महीने से हो किसान आंदोलन मंगलवार को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी पहुंच गया। किसानों एक समूह ने मुंबई उपनगर जिलाधीश कार्यालय के बाहर घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान, प्रदर्शनकारी किसानों ने केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग की। हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी से किसान बांद्रा-कुर्ला स्थित रिलायंस समूह के कॉर्पोरेट कार्यालय तक नहीं पहुंच पाए। पुलिस ने जिलाधिकारी कार्यालय के पास ही उन्हें एक मैदान में रोक दिया।

विज्ञापन


मुंबई में मंगलवार को हजारों की संख्या में किसान बीकेसी स्थित उपनगर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। इसमें स्वाभिमानी शेतकर (किसान) संगठन, प्रहार संगठन, सीपीआईएम, छात्र भारती आदि सहित कई किसान संगठन के लोग मौजूद थे। अपरान्ह करीब 3 बजे किसानों का जत्था जिलाधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करने के बाद अंबानी के कॉर्पोरेट कार्यालय का घेराव करने के लिए जैसे ही आगे बढ़ा। पुलिस ने महज 200 मीटर के अंतर पर ही किसानों को पास के आंबेडकर मैदान में रोक दिया। इससे आंदोलनकारी किसान आक्रामक हो गए। इसके बाद पुलिस को उन्हें रोकने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार, बैरिकेटिंग लगाकर किसानों को आगे बढ़ने से रोक दिया गया।

 मुंबई पुलिस के संयुक्त आयुक्त (कानून व्यवस्था) विश्वास नागरे पाटिल ने कहा कि सुरक्षा कारणों के चलते और कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन की गंभीरता को देखते हुए किसानों को यह मार्च निकालने की इजाजत नहीं दी गई। इस आंदोलन में स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के राजू शेट्टी, प्रहार के नेता बल्लूभाऊ जवंजाल, अजय तापकीर, प्रतिमाताई शिंदे, विधायक जयंत पाटिल, रविकांत तुपकर, कपिल पाटिल, कम्युनिस्ट पार्टी के नेता प्रकाश रेड्डी, बाबा अढ़ाव आदि मौजूद थे। प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि नए कानूनों से किसानों के बजाए केवल बड़े कारोबारियों को फायदा होगा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हम किसान हितैषी कानून चाहते हैं।
विज्ञापन


महाराष्ट्र के मंत्री को पुलिस ने हिरासत में लिया
किसानों के नेतृत्व वाले ‘प्रहार’ संगठन के नेता व शिक्षा राज्यमंत्री बच्चू कड़ू को मुंबई पहुंचने से पहले ही नागपुर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वह किसानों का साथ बीकेसी स्थित अंबानी के कॉर्पोरेट कार्यालय पर प्रदर्शन करने वाले थे। राज्य से किसानों का एक जत्था दिल्ली के लिए पहले ही रवाना हो चुका है। राष्ट्रीय राजधानी की अलग-अलग सीमाओं पर आंदोलन कर रहे किसानों को समर्थन देने के लिए किसानों का यह जत्था निकला है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें