फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए कृषि कानूनों से और सुधरेगी किसानों की हालत, अधिक होगी कमाई: इस्रायली राजदूत

Mon, 12 Oct 2020 02:02 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इस्रायल के राजदूत रॉन माल्का - फोटो : twitter
विज्ञापन

इस्रायल के राजदूत रॉन माल्का ने नए कृषि कानूनों को किसानों के लिए कल्याणकारी बताते हुए कहा कि इससे किसानों की हालत और सुधरेगी। उन्होंने कहा, इन कानूनों के चलते किसानों की आमदनी बढ़ेगी और पहले से अधिक मुनाफा होगा।

विज्ञापन


माल्का ने कहा, हमारे यहां भी इस तरह के कानूनों से बड़ा लाभ हुआ। हमारा अनुभव है कि एक बार सारा विवाद खत्म होने के बाद किसान खुद इन कानूनों के लाभ स्वीकार करेंगे। उन्होंने इस दौरान भारत और इस्रायल के बीच कृषि क्षेत्र में बढ़ते सहयोग का भी जिक्र किया।


उन्होंने कहा, दोनों देशों के बीच साझेदारी का यह मुख्य हिस्सा है। हम इसी क्षेत्र के कारण आपस में जुड़े हैं। नए कानून के बीच भारत और इस्रायल की साझेदारी और मजबूत हो सकती है और भारत चाहे तो इस्रायली तकनीक का इस्तेमाल कर डिजिटल प्लेटफार्म के जरिये किसानों को सीधे उपभोक्ता से जोड़ सकता है।
विज्ञापन


माल्का ने कहा, नए कानून से समूचे कृषि क्षेत्र का विकास होगा और उपभोक्ता को भी बेहतर और ताजी फसल मिलेगी। इस्रायल में किसान और उपभोक्ता के बीच कोई बिचौलिया नहीं है। दोनों के बीच रिश्ता पूरी तरह पारदर्शी है। इसका किसानों को खूब लाभ हो रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें