फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अक्तूबर से फिर से चलेगी दिल्ली-कटरा वंदे भारत ट्रेन: जितेंद्र सिंह

Mon, 12 Oct 2020 01:46 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

माता वैष्णो देवी मंदिर के लिए दिल्ली से कटरा जाने वाली वंदे भारत ट्रेन का संचालन 15 अक्तूबर से फिर से बहाल किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को वंदे भारत ट्रेन सेवा फिर से शुरू करने की जानकारी दी।

विज्ञापन


नवरात्रि पर्व से पहले जम्मू और कश्मीर में कटरा तक ट्रेन को फिर से शुरू करने के संबंध में रेल मंत्री पीयूष गोयल के साथ उनकी हालिया चर्चा के बाद यह कदम उठाया गया है। सिंह ने ट्वीट किया कि रेल मंत्री पीयूष गोयल के साथ दो दिन पहले हुई चर्चा के बाद रेल मंत्रालय ने 15 अक्तूबर से नई दिल्ली से कटरा वैष्णो देवी तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवा को दोबारा शुरू करने की घोषणा की है।

नवरात्रि पर तीर्थयात्रियों के लिए यह राहत भरी खबर है। सिंह, कार्मिक राज्य मंत्री और जम्मू और कश्मीर की ऊधमपुर सीट से लोकसभा सदस्य हैं। देश भर में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के बाद ट्रेनों का संचालन अब धीरे-धीरे फिर से शुरू किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें