फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबारा जारी होगा नीट का रिजल्ट, तमिल भाषा के 24 हजार छात्रों को मिलेंगे 196 ग्रेस अंक

Wed, 11 Jul 2018 07:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित नीट (एनईईटी) परीक्षा में तमिल भाषा में प्रश्नपत्र हल करने वाले छात्रों को 196 अनुग्रह अंक (ग्रेस मार्क्स) मिलेंगे। इस बात का आदेश मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै खंडपीठ ने मंगलवार को इस परीक्षा का आयोजन करने वाले सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) को दिया। इन 24720 छात्रों को ये अंक 180 में से उन 49 सवालों के लिए मिलेंगे, जिनका नीट परीक्षा के मूल अंग्रेजी भाषा प्रश्नपत्र से तमिल भाषा में प्रश्न पत्र बनाते समय गलत अनुवाद कर दिया गया था। 

विज्ञापन


वरिष्ठ माकपा नेता टीके रंगराजन की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस सीटी सेल्वम और एएम बशीर अहमद की पीठ ने सीबीएसई को नए सिरे से संशोधित योग्यता सूची भी जारी करने के निर्देश दिए। पीठ ने कहा, स्वाभाविक तौर पर पहले जारी योग्यता सूची को किनारे कर दिया जाए और इस आदेश के तहत नए सिरे से क्वालिफाई करने वाले छात्रों की योग्यता सूची जारी की जाए।

कोर्ट के इस निर्णय से 4 जून को जारी किए गए रिजल्ट में योग्य घोषित किए गए सैकड़ों छात्रों के परिणाम पर असर पड़ने की संभावना बन गई है। बता दें कि 4 जून को जारी किए गए रिजल्ट के आधार पर देश में इस समय एमबीबीएस व बीडीएस के लिए काउंसिलिंग चल रही है। उधर, सीबीएसई के एक शीर्ष अधिकारी से जब इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने हाईकोर्ट का निर्णय देखने के बाद ही कोई जवाब दिए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीट परीक्षा का अंकगणित
-06 मई को 136 शहरों में 11 भाषाओं में हुआ था आयोजन
-12,69,922 छात्रों ने दी थी पूरे देश में आयोजित परीक्षा
-714562 छात्रों ने 4 जून को जारी परिणाम में किया था क्वालिफाई
-24720 छात्रों ने तमिलनाडु में तमिल भाषा में दी थी परीक्षा 
-720 कुल अंक वाले 180 सवालों का प्रश्न पत्र आया था परीक्षा में

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें