असम के जोरहाट जिले में एक विदेशी महिला के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। नेपाल से आई पर्यटक ने आरोप लगाया कि वहां के स्थानीय लोगों की भीड़ ने उसके साथ अभद्रता की है। हालांकि पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज कर ली और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
लोगों पर महिला पर्यटक ने लगाए अभद्रता के आरोप
असम पुलिस ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि नेपाल की महिला पर्यटक से अभद्रता के स्थनीय लोगों पर आरोप लगे हैं। हालांकि मामला दर्ज कर दिया गया है। टिटाबोर के उप विभागीय पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह पीड़िता का संपर्क में है। कानून के मुताबिक, आगे की कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता द्वारा गुरुवार को एक सोशल मीडिया वीडियो के जरिए अभद्रता और पुलिस निष्क्रियता के आरोप लगाए गए थे।
भीड़ में मौजूद लोगों ने फाड़े कपड़े- पीड़िता
पीड़ित महिला पर्यटक ने दावा किया कि मारियानी इलाके में भीड़ ने सिर्फ उसके साथ इसलिए अभद्रता की क्योंकि उन्हें मेरे लड़कों की तरह पहने कपड़ों से आपत्ति थी। महिला ने आरोप लगाया कि वहां के स्थानीय लोगों ने उनके साथ अभद्रता की और मेरे कपड़ों को फाड़ दिया गया। असम में घूमने आई एक नेपाली पर्यटक होने का दावा करते हुए आरोप लगाया कि वह नस्लवाद का शिकार हुई है।
पुलिस पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप
महिला ने यह भी आरोप लगाया कि जब वह अगली सुबह शिकायत दर्ज कराने के लिए स्थानीय पुलिस स्टेशन गई, तो कर्मियों ने मदद नहीं की और उसका मजाक उड़ाया।