भारत सरकार की तरह ही नेपाल सरकार ने भी खुले में शौच पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। नेपाल सरकार ने अपने नागरिकों को सख्त हिदायत दी है कि जो भी व्यक्ति खुले में शौच के लिए जाएगा, वह तमाम सरकारी सुविधाओं से वंचित हो जाएगा। इसके लिए प्रत्येक परिवार को राशन कार्ड की तरह एक सफाई कार्ड दिया जा रहा है।
यही कार्ड पात्रता की पहचान होगा। भारतीय सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले के पिपरा ग्राम सभा में यह अभियान जोर-शोर से चल रहा है। नेपाल सरकार ने इस ग्राम सभा को 10 जून तक खुले में शौच मुक्त बनाने की तारीख तय की है।
ग्राम स्तरीय समिति के अलावा पुलिस-प्रशासन भी निगरानी कर रहा है। खुले में शौच करने वालों की धरपकड़ भी शुरू हो गई है। सफाई ेकार्ड के अभाव में व्यक्ति को न तो नेपाल सरकार से नागरिकता प्रमाण पत्र मिलेगा और न ही बिजली-पानी का कनेक्शन, पेंशन, विवाह प्रमाण पत्र अथवा अन्य कोई भी सुविधा।