फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू एकमात्र भारतीय पीएम, जिनका यूएस हवाईअड्डे पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने किया था स्वागत: थरूर

Wed, 25 Sep 2019 11:29 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शशि थरूर - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने बुधवार को कहा कि जवाहर लाल नेहरू एकमात्र ऐसे भारतीय प्रधानमंत्री हैं जिनका अमेरिका पहुंचने पर हवाईअड्डे पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने अभिनंदन किया था। इससे पहले थरूर ने पूर्व प्रधानमंत्री की कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं जिसके बाद ट्विटर पर उन्हें ट्रोल किया गया था। नेहरू और इंदिरा गांधी की एक तस्वीर पोस्ट कर थरूर ने दावा किया था कि यह तस्वीर अमेरिका में ली गई थी, जिसके बाद ट्विटर पर वह घिर गये। हालांकि बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि तस्वीर संभवत: रूस की है।

विज्ञापन


ट्विटर पर छिड़ी बहस पर विराम लगाते हुए थरूर ने मंगलवार रात को दो तस्वीरें पोस्ट कीं और कहा, ‘भ्रामक तस्वीर को लेकर ट्विटर पर बहस छिड़ने के बाद यहां अपने प्रधानमंत्री की 1949 में अमेरिका यात्रा की कुछ तस्वीरें पोस्ट कर रहा हूं : नवंबर 1949 में पंडित जवाहर लाल नेहरू का भाषण सुनने के लिये विस्कांसिन यूनिवर्सिटी में लोगों का हुजूम साफ नजर आ रहा है।’

इसके कुछ देर बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया, ‘जवाहर लाल नेहरू अब तक के एकमात्र ऐसे भारतीय प्रधानमंत्री हैं जिनका अमेरिका पहुंचने पर हवाईअड्डे पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने अभिनंदन किया था। ऐसा दो बार हुआ : पहला 1949 में राष्ट्रपति हैरी एस ट्रूमैन ने किया और 1961 में जॉन एफ कैनेडी ने किया। दोनों ही बार अमेरिकी राष्ट्रपतियों ने विमान से उतरने पर उनका अभिनंदन किया था।’
विज्ञापन
विज्ञापन








विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें