मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट परीक्षा के लिए केंद्र सरकार के अध्यादेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। केंद्र के नीट में राज्यों को छूट दिए जाने वाले अध्यादेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।
व्यापम घोटाले के व्हिसल ब्लोअर रहे डॉ. आनंद राय और मेडिकल छात्र संजीव शुक्ला ने बुधवार को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। डॉ आनंद राय ने अपनी याचिका में केंद्र सरकार के अध्यादेश को गैरकानूनी बताया और कोर्ट से इसे निरस्त करने की मांग की है।
याचिका में कहा गया है कि नीट परीक्षा के लिए लाए गए सरकार का अध्यादेश जनहित के खिलाफ है। उन्होंने याचिका में कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में अनियमितताओं और धांधली-भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए नीट परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया था। याचिकाकर्ताओं ने इस मामले में शीघ्र सुनवाई की मांग की है।