फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजिजू की सलाह: 'वाजपेयी, आडवाणी जैसे परिपक्व नेता प्रतिपक्ष बनें राहुल'; और क्या बोले संसदीय कार्य मंत्री?

Sat, 07 Nov 2026 09:58 PM IST
निर्मल कांत एएनआई, नई दिल्ली।

सार

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पूर्व नेताओं अटल बिहारी वाजपेयी, आडवाणी, सुषमा स्वराज और अरुण जेटली जैसा परिपक्व नेता प्रतिपक्ष बनने की सलाह दी। रिजिजू ने राहुल को 'दोस्ताना सलाह' देते हुए क्या-क्या कहा? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 
विज्ञापन
किरेन रिजिजू। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सलाह दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को एक परिपक्व नेता प्रतिपक्ष (एलओपी) की तरह काम करना चाहिए।
विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने पूर्व नेताओं अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज और अरुण जेटली का उदाहरण दिया। उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर कांग्रेस लगातार 'वोट चोरी' के झूठे आरोप लगाती रही, तो पार्टी को आगे भी नुकसान हो सकता है।

किरेन रिजिजू ने क्या कहा?
रिजिजू ने एक्स पर एक और पोस्ट किया। इसमें उन्होंने कहा कि उनकी बात को दुश्मन की नहीं, बल्कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी की दोस्ताना सलाह के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के लिए एक मजबूत विपक्ष जरूरी है।
विज्ञापन


रिजिजू ने लिखा, इसे नकारात्मक रूप में न लें। मैं दुश्मन के तौर पर नहीं, बल्कि एक राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के तौर पर दोस्ताना सलाह दे रहा हूं। भारत के लिए एक मजबूत विपक्ष अच्छा है। हमें वाजपेयी जी, आडवाणी जी, सुषमा जी और जेटली जी जैसे परिपक्व नेता प्रतिपक्ष की जरूरत है। वरना कांग्रेस को आगे भी नुकसान होगा और वह वोट चोरी के झूठे आरोप लगाती रहेगी। 

पहले भी क्या सात सलाह दे चुके हैं रिजिजू?
रिजिजू ने राहुल गांधी को ये सलाह एक और पोस्ट के बाद दी। इससे पहले उन्होंने राहुल गांधी के लिए सात सुझावों की सूची साझा की थी। उन्होंने दावा किया था कि इन सुझावों पर अमल करने से कांग्रेस संसद में ज्यादा सीटें जीत सकती है।

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु में किताबों की खरीद पर विवाद: द्रमुक पर एआई से फर्जी किताबें बनाने का आरोप; पार्टी ने क्या जवाब दिया?

केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी से कहा था कि उन्हें भारत में ज्यादा समय बिताना चाहिए। उन्होंने बार-बार होने वाली कथित 'गुप्त विदेश यात्राओं' से बचने की सलाह भी दी थी।

उन्होंने राहुल गांधी से वरिष्ठ नेताओं का सम्मान करने को कहा था। साथ ही, ऐसे लोगों से मिलने से बचने की सलाह दी थी, जिनका एजेंडा कथित तौर पर भारत विरोधी है। रिजिजू ने भाजपा, आरएसएस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति गहरी नफरत खत्म करने की भी सलाह दी थी।

उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी को भाजपा को दुश्मन नहीं, बल्कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी मानना चाहिए। संसद को गंभीरता से लेना चाहिए। सांसदों को बहस और चर्चा में हिस्सा लेने का मौका देना चाहिए।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस नेता से संविधान और सांविधानिक संस्थाओं का सम्मान करने को भी कहा था। उन्होंने पार्टी में वंशवाद की राजनीति खत्म करने और उसे लोकतांत्रिक तरीके से चलाने की सलाह दी थी।

रिजिजू की पोस्ट में लिखा था, अगर राहुल गांधी जी ये काम करें, तो कांग्रेस पार्टी संसद में ज्यादा सांसद जीत सकती है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें