फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवेश के लिए संस्थागत मध्यस्थता प्रणाली की जरूरत: चीफ जस्टिस

Sun, 10 Dec 2017 05:47 AM IST
एजेंसी / नई दिल्ली
विज्ञापन
Deepak mishra
विज्ञापन
देश के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा ने कहा कि यदि भारत को निवेश आकर्षित करना है तो इसे अच्छी संस्थागत मध्यस्थता प्रणाली विकसित करनी होगी। मिश्रा ने कहा कि इसके साथ ही अदालतों के हस्तक्षेप में कमी व मध्यस्थता के अधिक क्रियान्वयन की जरूरत है। 
विज्ञापन


पढ़ें- बांग्लादेश के हिंदू चीफ जस्टिस को करना होगा भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना

जस्टिस मिश्रा ने कहा कि देश को बिना अपनी तर्कसंगत स्वायत्तता छोड़े तालमेल बिठाने की जरूरत है। यह बदलाव देश के हितों को ध्यान में रखते हुए संस्थागत मध्यस्थता की ओर होना चाहिए। चीफ जस्टिस ‘वैश्वीकरण के दौर में मध्यस्थता पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन’ में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, ‘अभी इसकी जरूरत है और इसके उद्देश्य भी है।

जब आप जटिल अर्थव्यवस्था संभाल रहे होते हैं। विवादों का संरचनात्मक तरीके से हल निकाला जाना आवश्यक होता है। उन्होंने कहा कि यह कानूनी मुद्दे से इतर निवेश से भी संबंधित मामला है। देश को विदेशी निवेशकों के बीच इस बात का भरोसा कायम करना होगा कि यहां काफी अच्छी अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें