फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: संसद सत्र के बीच एनडीए संसदीय दल की बैठक आज, पीएम मोदी करेंगे संबोधित

Tue, 02 Jul 2024 05:58 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भाजपा और उसके सहयोगी दलों के सभी सांसदों को मंगलवार की बैठक के बारे में सूचित कर दिया गया है। उन्हें बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) संसदीय दल की बैठक को संबोधित करेंगे। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी संसद के पहले सत्र के दौरान सत्तारूढ़ दल के सांसदों को पहली बार संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भाजपा और उसके सहयोगी दलों के सभी सांसदों को मंगलवार की बैठक के बारे में सूचित कर दिया गया है। उन्हें बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया है। यह बैठक इसलिए भी अहम है, क्योंकि भाजपा को 2014 के बाद पहली बार हाल ही में हुए चुनावों में लोकसभा में बहुमत नहीं मिला है। सरकार चलाने के लिए पार्टी अपने सहयोगियों पर निर्भर है।

एनडीए की बैठक ऐसे समय हो रही है जब संसद के संयुक्त अधिवेशन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा और राज्यसभा में चर्चा चल रही है। पीएम मोदी दोनों सदनों में चर्चा का जवाब देंगे। भाजपा ने इस लोकसभा चुनाव में 240 सीटें जीतीं, जबकि उसके सहयोगियों को 53 सीटें मिली।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें