फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: राष्ट्रीय महिला आयोग ने केरल में किशोरी से दुष्कर्म मामले की निंदा की, तत्काल कार्रवाई की मांग की

Sat, 11 Jan 2025 11:06 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

एसीडब्ल्यू ने केरल के पथनमथिट्टा में किशोरी से कथित दुष्कर्म की घटना संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्यवाही की मांग की। आयोग ने तीन दिनों क भीतर अधिकारियों से मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। 
विज्ञापन
राष्ट्रीय महिला आयोग - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने केरल के पथनमथिट्टा जिले में एक किशोरी के साथ हुए कथित यौन उत्पीड़न की घटना का कड़ा संज्ञान लिया है। पीड़िता ने 64 लोगों पर पिछले चार साल से अधिक समय से उसका यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष विजया रहाटकर के निर्देश पर आयोग ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने को कहा है। अबतक पांच आरोपी गिरफ्तार किए गये हैं, लेकिन आयोग ने अधिकारियों को इस मामले में कथित रूप से शामिल सभी लोगों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

आयोग ने न्याय सुनिश्चित करने के लिए निश्चित समयसीमा के अंदर मामले की जांच पूरी किये जाने पर भी जोर दिया है। इस कथित अपराध की निंदा करते हुए एनसीडब्ल्यू ने अधिकारियों से पीड़िता को चिकित्सा देखभाल, परामर्श समेत समग्र सहायता मुहैया करने की अपील की है।
विज्ञापन


स्थिति की गंभीरता को रेखांकित करते हुए आयोग ने अधिकारियों से तीन दिनों के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। स्तब्ध कर देने वाली इस घटना से देशभर में रोष पैदा हुआ है। ऐसे अपराधों की रोकथाम एवं पीड़िता के लिए न्याय सुनिश्चित करने के वास्ते कठोर कदम उठाने की मांग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें