फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल सरकार 'लव जिहाद' के खिलाफ करे कार्रवाई: एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष

Tue, 28 Jan 2020 05:03 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रेखा शर्मा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने सोमवार को केरल सरकार से लव जिहाद के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि महिलाओं का जबरन धर्म परिवर्तन कर विभिन्न देशों में ले जाया जाता है। शर्मा ने कहा कि मैंने जबरन धर्म परिवर्तन और लव जिहाद और देश छोड़ने वाली महिलाओं की विस्तृत जांच की है।

विज्ञापन


दूसरे धर्म के व्यक्ति से शादी करना कोई समस्या नहीं है, लेकिन जबरन उनका धर्म परिवर्तन कराना एक गंभीर समस्या है। यह केरल में हो रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को लव जिहाद के नाम पर जबरदस्ती अलग-अलग देशों में ले जाया जाता है और उनका शारीरिक शोषण किया जाता है। केरल सरकार और मुख्यमंत्री को इस मुद्दे को सुलझाना चाहिए। यह कुछ समुदायों की नहीं बल्कि पूरे देश की समस्या है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें