फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCSC: विजय सांपला ने अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, अब भाजपा में संगठनात्मक जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना

Tue, 18 Jul 2023 04:30 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

NCSC: राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) के अध्यक्ष विजय सांपला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्हें आगामी चुनावों में भाजपा में संगठनात्मक जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विजय सांपला - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) के अध्यक्ष विजय सांपला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्हें आगामी चुनावों में भाजपा में संगठनात्मक जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

सांपला 2021 से एनसीएससी अध्यक्ष का प्रभार संभाल रहे थे। सूत्रों ने बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा इसलिए दिया है क्योंकि उन्हें आगामी चुनावों के लिए भाजपा में संगठनात्मक जिम्मेदारी दिए जाने की उम्मीद है। पंजाब के प्रमुख दलित चेहरा रहे सांपला ने 1998 में जालंधर छावनी के सोफीपिंड गांव के सरपंच के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी।
विज्ञापन

सांपला ने पंजाब के होशियारपुर से 2014 का लोकसभा चुनाव जीता और 2014 से 2019 तक नरेंद्र मोदी की पहली सरकार में सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री थे। इससे पहले उन्होंने पंजाब दलित विकास परिषद के अध्यक्ष, अनुसुचित जाति आरक्षण बचाओ मंच के राज्य समन्वयक और भरत गौरव के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। उन्होंने 2009-12 तक खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड, पंजाब के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें