फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्रः भंडारा में 10 बच्चों की मौत मामले में बाल आयोग ने जिला कलेक्टर को भेजा नोटिस

Wed, 13 Jan 2021 04:09 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भंडारा
विज्ञापन
भंडारा का अस्पताल(फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र के भंडारा जिले के सरकारी अस्पताल में शनिवार को 10 नवजात बच्चों की मौत मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने जिला कलेक्टर को तय समय सीमा में कार्रवाई की रिपोर्ट नहीं सौंपने के लिए नोटिस भेजा है। 

विज्ञापन


दरअसल घटना के बाद आयोग (एनसीपीसीआर) ने भंडारा जिला कलेक्टर को इस घटना की जांच करने और 48 घंटे के भीतर तथ्यात्मक कार्रवाई रिपोर्ट भेजने के लिए पत्र लिखा था लेकिन अबतक रिपोर्ट नहीं सौंपी गई।

बता दें कि शनिवार सुबह महाराष्ट्र के भंडारा जिले के एक अस्पताल की सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट में आग लगने से दस नवजात शिशुओं की मौत हो गई। शिशुओं की उम्र एक महीने से तीन महीने के बीच थी। डॉक्टर प्रमोद खांडते ने बताया कि यूनिट में 17 बच्चे थे, जिनमें से सात को बचाया लिया गया।
विज्ञापन


राज्यपाल ने की मुआवजे की घोषणा
बुधवार को अस्पताल के दौरे पर आए राज्यपाल ने कहा कि आग लगने की घटना बहुत दुखद है। उन्होंने प्रशासन से भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाने को कहा। कोश्यारी सुरक्षित बचाए गए शिशुओं के वार्ड में भी गए और उनकी मांओं से भी मिले। राज्यपाल के साथ महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष नाना पटोले, भंडारा के सांसद सुनील मेंधें और अन्य अधिकारी भी अस्पताल गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें