फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCPCR की मांग: राजनीति के लिए भारत जोड़ो यात्रा में शामिल किए गए बच्चे, कांग्रेस पर कार्रवाई करे चुनाव आयोग

Tue, 13 Sep 2022 07:39 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एनसीपीसीआर ने कहा ‘‘सोशल मीडिया पर कई परेशान करने वाली तस्वीरें और वीडियो हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि भारत जोड़ो, बच्चे जोड़ो नारे के तहत बच्चों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्हें राजनीतिक एजेंडे के साथ कांग्रेस के अभियान में शामिल कराया जा रहा है।’’
विज्ञापन
भारत जोड़ो यात्रा। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने चुनाव आयोग से कांग्रेस और राहुल गांधी को लेकर शिकायत की है। आयोग ने कहा है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में बच्चों का कथित तौर पर राजनीतिक हित साधने के लिए इस्तेमाल हो रहा है। एनसीपीसीआर ने मांग की है कि इस मामले में कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत पर आवश्यक कार्रवाई हो और पूरे मामले की जांच की जाए।
विज्ञापन


एनसीपीसीआर ने शिकायत दायर करा कहा कि राहुल गांधी और जवाहर बाल मंच राजनीतिक मंशा से बच्चों को निशाना बना रहे हैं और उन्हें राजनीतिक गतिविधियों में शामिल कर रहे हैं। आयोग ने कहा ‘‘सोशल मीडिया पर कई परेशान करने वाली तस्वीरें और वीडियो हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि भारत जोड़ो, बच्चे जोड़ो नारे के तहत बच्चों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्हें राजनीतिक एजेंडे के साथ कांग्रेस के अभियान में शामिल कराया जा रहा है।’’

आयोग ने आरोप लगाया कि यह चुनाव आयोग के उन नियमों का उल्लंघन है, जिनके तहत सिर्फ वयस्क ही किसी राजनीतिक दल का हिस्सा हो सकते हैं। एनसीपीसीआर ने निर्वाचन आयोग को लिखे पत्र में कहा, ‘‘यह बाल अधिकारों का प्रथम दृष्टया उल्लंघन है। राजनीतिक एजेंडे को पूरा करने के साधन के रूप में बच्चों का इस्तेमाल बाल शोषण है, जिसका उनके मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर दीर्घकालिक प्रभाव पड़ सकता है। यह भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के खिलाफ है।’’
विज्ञापन


आयोग की तरफ से कहा गया, ‘‘इसलिए आयोग आपसे अनुरोध करता है कि इस मामले को देखें तथा घटनाक्रम की पूरी पड़ताल करें और शिकायत में जिस राजनीतिक दल और उसके सदस्यों का उल्लेख किया गया है उनके खिलाफ जरूरी कार्रवाई की जाए।’’

गौरतलब है कि कांग्रेस ने पार्टी के जमीनी स्तर संपर्क को मजबूत करने के उद्देश्य से ‘भारत जोड़ो’ यात्रा शुरू की है। 7 सितंबर को शुरू हुई यह यात्रा पांच महीने की अवधि में कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3,570 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें