फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: मंत्री तानाजी सावंत के घर के बाहर एनसीपी कार्यकर्ताओं ने छोड़े केकड़े

Tue, 09 Jul 2019 04:01 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

रत्नागिरी जिले के तिवारे बांध के टूटने के मामले में महाराष्ट्र के जल संरक्षण मंत्री तानाजी सावंत द्वारा दिए गए बयान पर विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एनसीपी कार्यकर्ताओं ने पुणे में सावंत के घर के बाहर केकड़े फेंक कर विरोध प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन

 



बता दें कि तानाजी सावंत ने कहा था कि रत्नागिरी जिले का तिवारे बांध केकड़ों के कारण टूटा है। उन्होंने दावा किया था कि बांध के आसपास काफी मात्रा में केकड़े आ गए थे, जिसके कराण लीकेज होने लगी। 

सावंत ने कहा था कि पहले कोई लीकेज नहीं था। लीकेज तब शुरू हुई जब बांध के आसपास बड़ी संख्या में केकड़े आ गए। स्थानीय लोग इस मामले को हमारे संज्ञान में लाए और हमारे विभाग ने इसपर कार्रवाई की। ये घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी। 
विज्ञापन


तीन जून को बांध के टूटने से यहां बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई थी। राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने यहां से 19 शवों को बरामद किया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें