फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonam Wangchuk: 'संसद में हम लड़ेंगे आपकी लड़ाई', सोनम वांगचुक से मिलीं सुप्रिया सुले; क्या की अपील?

Fri, 17 Jul 2026 05:39 PM IST
नवीन पारमुवाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एनसीपी-एससीपी सांसद सुप्रिया सुले जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं। उन्होंने वांगचुक से अपनी भूख हड़ताल खत्म करने का अनुरोध किया और संसद में उनकी मांगों को उठाने का आश्वासन दिया। वांगचुक 20 दिनों से अनशन पर हैं।

विज्ञापन
सोनम वांगचुक से सुप्रिया सुले की अपील। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sonam Wangchuk: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का आज 20वां दिन है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) की सांसद सुप्रिया सुले शुक्रवार को उनसे मिलने दिल्ली के जंतर मंतर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने वांगचुक के स्वास्थ्य पर चिंता जताई और उनसे अनशन खत्म करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन


सुप्रिया सुले ने कहा, 'हम सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल छोड़ने की विनती करने आए हैं। अगर कोई लड़ाई लड़नी है तो हम सब मिलकर संसद में भी लड़ेंगे। सोमवार से संसद सत्र शुरू हो रहा है। हम वहां ये सभी मुद्दे उठाएंगे जिसमें नीट के छात्रों की चिंताएं भी शामिल हैं।'

सांसद सुप्रिया सुले ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उसे असंवेदनशील बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष पूरी तरह से वांगचुक के साथ खड़ा है। सुले ने बताया कि इस मुद्दे पर डिंपल यादव ने भी मुलाकात की है और डीएमके व टीएमसी जैसी पार्टियों का भी पूरा समर्थन हासिल है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Sonam Wangchuk Hunger Strike: '...तो मैं भूत बनकर वापस आऊंगा', 20वें दिन भी जारी सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल

सोनम वांगचुक से क्या कहा?
सुप्रिया सुले ने सोनम वांगचुक से कहा, 'एक बहन होने के नाते अनुरोध है कि आप थोड़ा खाना खा लीजिए। देश को आपकी जरूरत है। हम 20 तारीख को पूरी ताकत के साथ आपके साथ खड़े रहेंगे।' जंतर मंतर पर मौजूद लोगों ने सुप्रिया सुले के भाषण के दौरान शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग भी उठाई। इस पर सुले ने भरोसा दिलाया कि छात्रों और लद्दाख से जुड़े हितों की बात सदन में प्रमुखता से रखी जाएगी।
विज्ञापन


परिसीमन और एक राष्ट्र, एक चुनाव पर क्या बोलीं?
परिवर्तन और चुनाव से जुड़े सवालों पर सुप्रिया सुले ने कहा कि परिसीमन विधेयक अभी पेश ही नहीं हुआ है। जब तक वह किसी बिल को देख नहीं लेतीं तब तक उस पर टिप्पणी करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि 'एक राष्ट्र एक चुनाव' के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की प्रक्रिया चल रही है और अभी इसका बिल अंतिम रूप में नहीं आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें