राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को एक बार फिर एनसीपी के दोनों गुटों के संभावित विलय की अटकलों को खारिज कर दिया। दोनों गुटों के एक साथ आने की चर्चा पर पूछे गए सवाल के जवाब में शरद पवार ने कहा, इसका कोई मतलब नहीं है।
इससे पहले एनसीपी (एसपी) के नेताओं ने दावा किया था कि तत्कालीन एनसीपी प्रमुख और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, जिनका जनवरी में विमान हादसे में निधन हो गया था, दोनों गुटों के विलय के पक्ष में थे।
एक अन्य सवाल पर शरद पवार ने राज्य की भाजपा नीत सरकार के फसल ऋण माफी योजना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने चरणबद्ध तरीके से योजना के पात्र किसानों की सूची जारी करने का वादा किया है। पवार ने कहा, "हम 15 दिन और इंतजार करेंगे। उसके बाद ही इस पर टिप्पणी करेंगे।