फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे: सीने में दर्द की शिकायत के बाद शरद पवार अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर कर रहे निगरानी; बेटी ने क्या बताया?

Mon, 02 Nov 2026 05:37 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे।

सार

खांसी और सांस लेने के दौरान सीने में दर्द की शिकायत के बाद वरिष्ठ राजनेता शरद पवार को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उनकी सामान्य स्वास्थ्य जांच की और उन्हें निगरानी में रखा है। अस्पताल और उनकी बेटी सुप्रिया सुले ने क्या जानकारी दी है? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 
विज्ञापन
शरद पवार। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता शरद पवार को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। उन्हें सांस लेने के दौरान सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। इसके बाद सामान्य स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय निगरानी के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन


अस्पताल ने क्या जानकारी दी?
रूबी हॉल क्लिनिक के मुख्य हृदय रोग विशेषज्ञ, अध्यक्ष और प्रबंध न्यासी डॉ पुरवेज के. ग्रांट ने आधिकारिक बयान जारी किया। उन्होंने कहा, शरद पवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद सामान्य स्वास्थ्य जांच और मेडिकल निगरानी के लिए रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। उम्मीद है कि उनकी स्थिति में सुधार होगा। एहतियात के तौर पर उन्हें निगरानी में रखा जाएगा। 

ये भी पढ़ें: 'अराजकता से सत्ता हासिल करना चाहती है कांग्रेस': अमित शाह का कांग्रेस पर हमला; वोट चोरी के आरोपों पर क्या कहा?
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रिया सुले ने क्या बताया?
शरद पवार गुट की नेता और उनकी बेटी सुप्रिया सुले ने 'एक्स' पर पोस्ट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, लगातार खांसी के बाद बाबा को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। उनकी चिकित्सकीय जांच की जा रही है और उनके स्वास्थ्य से जुड़े सभी मानक स्थिर हैं। आप सभी की चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें