फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Polls: एनसीपी एसपी ने जारी की सात उम्मीदवारों की एक और लिस्ट; अनिल देशमुख के बेटे का भी नाम शामिल

Mon, 28 Oct 2024 05:05 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Maharastra Vidhan Sabha Chunav 2024: एनसीपी शरद गुट ने अब तक 83 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने पहली सूची में 45, दूसरी सूची में 22, तीसरी सूची में नौ और चौथी सूची में सात उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। 
विज्ञापन
शरद पवार। - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शरद पवार के गुट वाली एनसीपी एसपी ने सात उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। इस नई सूची में महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के बेटे सलिल देशमुख के बेटे का भी नाम शामिल है। सलिल देशमुख को कटोल से टिकट दिया गया है। वहीं पार्टी ने पूर्व एमएलसी प्रभाकर घरगे को माण, अरुणादेवी पिसल को वाई, वैभव पाटिल को खानापुर, शरद मैंद को पुसद, पूर्व कथित पीडब्ल्यूडी अधिकारी संदीप बेडसे  को सिंदखेड़ा और दौंड सीट से रमेश थोराट को टिकट दिया है। 
विज्ञापन





अब तक 83 प्रत्याशियों के नाम घोषित
एनसीपी शरद गुट ने अब तक 83 प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने पहली सूची में 45, दूसरी सूची में 22, तीसरी सूची में नौ और चौथी सूची में सात उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक चरण में होंगे चुनाव
288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुनाव 20 नवंबर को एक ही चरण में होंगे, जबकि विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और अजीत पवार की एनसीपी से मिलकर बनी महायुति सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रही है, जबकि शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी) और कांग्रेस की विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) इसे सत्ता से बेदखल करने के प्रयास में है।
विज्ञापन


देश की तीसरी सबसे बड़ी विधानसभा में सियासी समीकरण
महाराष्ट्र में इस बार सियासी मुकाबला बेहद दिलचस्प होने के आसार हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि लगभग 25 महीने पहले जून, 2022 में महाविकास अघाड़ी (MVA) सरकार गिरी थी। इसके बाद भाजपा समर्थित सरकार बनी। शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दो-फाड़ होने के बाद राज्य में पहली बार विधानसभा चुनाव होंगे। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय विधानसभा में फिलहाल महायुति गठबंधन की सरकार के पास 202 विधायकों का समर्थन है। 102 विधायकों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है। अजीत पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के 40 विधायक हैं। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के 18 विधायक हैं। 14 निर्दलीय विधायकों ने भी एनडीए सरकार को समर्थन दिया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार को पांच अन्य छोटे दलों का समर्थन भी हासिल है।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें