फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCP National Convention: विपक्षी एकता की सूत्रधार बनेगी राकांपा, राष्ट्रीय अधिवेशन में रखेगी ब्लूप्रिंट

Fri, 09 Sep 2022 12:40 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राकांपा प्रमुख पहले ही विपक्षी दलों से मतभेदों को दूर कर एक साथ आने की अपील कर चुके हैं। ऐसे में दिल्ली में होने वाले इस अधिवेशन के आगामी लोकसभा चुनाव के इर्द-गिर्द रहने की संभावना है।
विज्ञापन
शरद पवार(फाइल) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा को चुनौती देने के लिए सभी विपक्षी दल अपने-अपने हिसाब से तैयारियां कर रहे हैं। इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) का आठवां राष्ट्रीय अधिवेशन रविवार को आयोजित किया जाएगा। दिल्ली में होने वाले इस अधिवेशन के आगामी लोकसभा चुनाव के इर्द-गिर्द रहने की संभावना है। माना जा रहा है कि अधिवेशन में विपक्षी एकता का खाका खींचा जाएगा। 

विज्ञापन


राकांपा प्रमुख पहले ही विपक्षी दलों से मतभेदों को दूर कर एक साथ आने की अपील कर चुके हैं। 2019 महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में उन्होंने सरकार बनाने के लिए कांग्रेस-शिवसेना-राकांपा का गठबंधन बनाकर भाजपा को चौंका दिया था। 

कल होगी वर्किंग कमेटी की बैठक 
राकांपा की वर्किंग कमेटी की बैठक शनिवार शाम होने वाली है। इस बैठक में विपक्षी एकता, अर्थव्यवस्था, किसानों के मुद्दे, महिला सशक्तिकरण जैसे प्रस्तावों चर्चा हो सकती है। राकांपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि ये प्रस्ताव विपक्षी एकता का खाका हो सकते हैं। पवार और राकांपा के शीर्ष नेता रविवार को तालकटोरा स्टेडियम में पार्टी के आठवें राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित भी करने वाले हैं। इस दौरान शरद पवार पीएम मोदी के 2022 तक के लिए किए गए वादों पर पुस्तिका भी जारी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें