फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: एनसीपी नेताओं की बैठक, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, सुप्रिया सुले समेत कई मौजूद

Tue, 29 Jun 2021 09:59 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

एनसीपी के नेताओं ने मंगलवार की शाम मुंबई में एक बैठक की। इसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और पार्टी नेता सुप्रिया सुले समेत कई अन्य नेता मौजूद हैं।
विज्ञापन
एनसीपी नेताओं की बैठक - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की एक बैठक पार्टी नेता प्रफुल्ल पटेल के मुंबई स्थित आवास पर हो रही है। जानकारी के अनुसार इस बैठक में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार, पार्टी नेता सुप्रिया सुले, छगन भुजबल और अन्य मौजूद हैं।

विज्ञापन

 


संजय राउत ने ठाकरे व शरद पवार से की थी अलग-अलग मुलाकात
एक दिन पहले सोमवार को ही शिवसेना नेता संजय राउत ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और एनसीपी प्रमुख शरद पवार से अलग-अलग मुलाकात की थी। पिछले तीन दिनों में दोनों नेताओं के साथ उनकी यह दूसरी मुलाकात थी। पवार से उनके आवास पर मुलाकात करने से पहले राउत ने मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास 'वर्षा' में उनसे करीब दो घंटे तक चर्चा की थी।

इस सवाल पर कि क्या वह मुख्यमंत्री की ओर से पवार को कोई संदेश ले जा रहे हैं, राउत ने कहा था, 'अगर कोई संदेश है तो मैं आपको क्यों बताऊंगा। मैं इसे पवार साहब को बताऊंगा।' राउत ने कहा कि पवार पहले ही कह चुके हैं कि महागठबंधन सरकार अच्छा काम कर रही है और मुख्यमंत्री ठाकरे के नेतृत्व में सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें