फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद डीपी त्रिपाठी का निधन, लंबे समय से थे बीमार

Thu, 02 Jan 2020 11:22 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एनसीपी नेता डीपी त्रिपाठी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद डीपी त्रिपाठी का 67 साल की उम्र में दिल्ली में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में जन्में त्रिपाठी जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष रह चुके हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने अपने राजनैतिक पारी की शुरुआत कांग्रेस से की थी, लेकिन बाद में उन्होंने एनसीपी ज्वाइन कर लिया था। 

सुप्रिया सुले ने डीपी त्रिपाठी के निधन पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा कि डीपी त्रिपाठी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुःख हुआ। वे एनसीपी के महासचिव थे, हम सभी के मार्गदर्शक और संरक्षक थे। हम उनके परामर्श और मार्गदर्शन को याद करेंगे, जो उन्होंने उस दिन से दिया था, जिस दिन एनसीपी की स्थापना हुई थी। उनकी आत्मा को शांति मिले।

महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि त्रिपाठी के निधन से एक ऐसा खालीपन पैदा हो गया है, जिसे भरा नहीं जा सकता। भुजबल ने ट्वीट किया कि एनसीपी ने अपने वरिष्ठ मार्गदर्शक को हमेशा के लिए खो दिया।
विज्ञापन


एनसीपी के मुख्य प्रवक्ता एवं महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने भी त्रिपाठी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्यसभा के पूर्व सदस्य ने पार्टी का आधार बढ़ाने में एक बहुमूल्य योगदान दिया।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें