लंदन में भारतीय मूल के एक अमेरिकी एक्सपर्ट ने ईवीएम हैकिंग का दावा करके जो राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। यह तूफान फिलहाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के धनंजय मुंडे ने लंदन में कल हुए एक कार्यक्रम के दौरान ईवीएम हैकिंग और गोपीनाथ मुंडे सहित 14 लोगों की हत्या के मामले की जांच की मांग की है।
भारतीय मूल के एक अमेरिकी सैयद सहूजा के मुताबिक दिवंगत भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे ने साल 2014 में ईवीएम की हैकिंग के लिए उनसे संपर्क किया था। सैयद के मुताबिक यही राज बाद में मुंडे की मौत का कारण भी बना। शुजा ने यह भी दावा किया है कि 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में भी उसने आम आदमी पार्टी के पक्ष में ईवीएम को हैक किया था। शुजा ने कहा कि ईवीएम को हैक किया जा सकता है। हैक कैसी होगी? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि ट्रांसमीटर के जरिए हैक किया जा सकता है।
इस कार्यक्रम का आयोजन इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (यूरोप) ने किया था। इस दौरान कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल भी मौजूद रहे। हैकर ने कहा उसकी 14 लोगों की टीम है। इस टीम के द्वारा ही ईवीएम को हैक किया गया है।