फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीपी ने अभी तक उपमुख्यमंत्री पद के लिए तय नहीं किया नाम

Sun, 01 Dec 2019 12:35 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
शरद पवार और उद्धव ठाकरे - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने शनिवार को कहा कि पार्टी ने अभी तक महाराष्ट्र की उद्धव सरकार में उपमुख्यमंत्री पद के लिए किसी का नाम तय नहीं किया है। शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की गठबंधन सरकार में उपमुख्यमंत्री का पद एनसीपी के कोटे में जबकि विधानसभा अध्यक्ष का पद कांग्रेस के खाते में गया है।

विज्ञापन


पाटिल का बयान उन खबरों के बीच आया है जिसमें कहा जा रहा है कि कांग्रेस भी सरकार में अपना उपमुख्यमंत्री चाह रही है। यदि उसकी मांग मानी जाती है तो सरकार में दो उपमुख्यमंत्री होंगे। हालांकि सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए हामी भर दी है, इसका मतलब है कि वह उपमुख्यमंत्री पद पर जोर नहीं देगी।

पाटिल ने कहा कि सरकार में एनसीपी का उपमुख्यमंत्री होगा और शरद पवार साहेब यह तय करेंगे कि यह पद किसे मिलेगा। हालांकि अभी उन्होंने कोई फैसला नहीं लिया है। वैसे भी इस पर कोई जल्दी नहीं है। उपमुख्यमंत्री पद के लिए अजित पवार के साथ ही जयंत पाटिल भी होड़ में हैं। इस बारे में सवाल किए जाने पर अजित ने कहा कि पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी, वह उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि अजित पवार को ही उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

विधानसभा सत्र के बाद भर जाएगा उपमुख्यमंत्री का पद : प्रफुल्ल पटेल

एनसीपी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि नागपुर विधानसभा सत्र के अगले महीने खत्म होने के बाद उद्धव ठाकरे सरकार में उपमुख्यमंत्री का पद भर दिया जाएगा। सत्र 22 दिसंबर को खत्म होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें