फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे शरद पवार, कहा- मैं पहले ही 14 बार चुनाव लड़ चुका हूं

Mon, 11 Mar 2019 03:49 PM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
एनसीपी प्रमुख शरद पवार (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने के बाद एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने स्पष्ट कर दिया है कि वह महाराष्ट्र की किसी भी सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उन्होंने कहा, 'मुझे लगा कि मेरे परिवार के दो सदस्य पहले ही चुनाव लड़ रहे हैं इसलिए लगा कि अब सही समय है और मैंने चुनाव न लड़ने का निर्णय लिया क्योंकि मैं पहले ही 14 बार चुनाव लड़ चुका हूं।'

विज्ञापन

 

इससे पहले माढा लोकसभा सीट से शरद पवार (78) के चुनाव लड़ने की उम्मीद जताई जा रही थी। फिलहाल, एनसीपी प्रमुख राज्यसभा के सदस्य हैं। गौरतलब है कि हाल ही में उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी के कुछ साथी उनसे माढा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का अनुरोध कर रहे थे। फिलहाल, इस सीट से पार्टी नेता विजय सिंह मोहिते पाटिल सांसद हैं। 

राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि पीएम बनने की इच्छा पवार के साथ जुड़ी रही है। हालांकि वह पूर्व में कह भी चुके हैं कि उनकी नजर प्रधानमंत्री पद पर नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें