फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीपी कार्यकर्ताओं का ईडी के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन, पवार बोले- जेल जाने पर होगी खुशी

Wed, 25 Sep 2019 01:30 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ईडी दफ्तर के बाहर विरोध करते एनसीपी कार्यकर्ता - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कोऑपरेटिव बैंक घोटाले में एनसीपी प्रमुख शरद पवार और उनके भतीजे के खिलाफ दर्ज किए गए मामले को लेकर एनसीपी कार्यकर्ताओं ने आज प्रवर्तन निदेशालय के मुंबई दफ्तर के बाहर धरना दिया। उन्होंने पार्टी का झंडा लेकर विरोध प्रदर्शन दिखाया। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि महाराष्ट्र स्टेट कोऑपरेटिव बैंक घोटाले में एनसीपी प्रमुख शरद पवार और उनके भतीजे के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है। वहीं, शरद पवार ने अपने ऊपर लगे आरोप पर कहा है कि उन्हें जेल जाने से कोई पेरशानी नहीं है। 


पवार ने कहा कि अगर मुझे जेल जाना पड़े तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है। मुझे खुशी होगी क्योंकि मुझे जेल का अनुभव कभी नहीं हुआ है। अगर किसी ने मुझे जेल भेजने की योजना बनाई है, तो मैं इसका स्वागत करता हूं। 
विज्ञापन


बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को मामले में पवार, अजीत पवार और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून के तहत एनफोर्समेंट केस इंफॉर्मेशन रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज की गई है, जो पुलिस की एफआईआर के समान होती है। यह मामला मुंबई पुलिस की एफआईआर के आधार पर दर्ज किया गया है। 

एफआईआर में बैंक के पूर्व चेयरमैन, पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के अलावा कोऑपरेटिव बैंक के 70 पूर्व पदाधिकारियों के नाम हैं। यह मामला ऐसे समय में दर्ज किया गया है, जबकि अगले महीने राज्य में विधानसभा के चुनाव होने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें