फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासी हलचल के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार, कयासों का बाजार गर्म

Wed, 20 Nov 2019 05:31 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
sharad pawar, pm modi
विज्ञापन
महाराष्ट्र में चल रही सियासी हलचल के बीच आज एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। हालांकि कहा जा रहा है कि पवार की प्रधानमंत्री  मोदी से यह मुलाकात महाराष्ट्र में किसानों की समस्या को लेकर हुई, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसको लेकर खूब चर्चा हो रही है। इसे लेकर अब सियासी कयास लगाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन





संसद में की मुलाकात 

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें महाराष्ट्र के किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। इसके साथ ही उन्होंने फसलों को हुए नुकसान और राज्य में बढ़ते कृषि संकट के मद्देनजर उनके तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। प्रधानमंत्री और पवार की यह मुलाकात महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच हुई। महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए एनसीपी, कांग्रेस और शिवसेना के बीच बातचीत चल रही है।

किसानों का उठाया मुद्दा 

पवार ने तीन पृष्ठों के एक ज्ञापन में कहा कि नासिक जिले में सोयाबीन, धान, मक्का, बाजरा और टमाटर, प्याज जैसी सब्जियों की फसलें अंतिम चरण में थीं, लेकिन बेमौसम भारी बारिश से वे पूरी तरह बर्बाद हो गईं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 महीनों में नासिक के 44 किसानों ने आत्महत्या की है। 
विज्ञापन


एनसीपी प्रमुख ने कहा, इस साल महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश के कारण 54.22 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र की फसलों को नुकसान पहुंचा है। इस अप्रत्याशित हालात का जायजा लेने के लिए मैंने एक नवंबर को नासिक और 14 नवंबर को नासिक का दौरा किया। मैंने जो अनुभव किया वो बहुत दर्दनाक और भयावह है। मैंने जो अनुभव किया वो आपके संज्ञान में लाना चाहता हूं। राज्य में राष्ट्रपति शासन लगे होने की वजह से आपके तत्काल हस्तक्षेप की बहुत जरूरत है। अगर परेशान किसानों को राहत पहुंचाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाते हैं तो मैं आपका बहुत आभारी रहूंगा।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें