फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में शरद पवार ने की सोनिया गांधी से मुलाकात, अभी नहीं खोले पत्ते

Mon, 04 Nov 2019 09:14 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सोनिया गांधी और शद पवार (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर भाजपा और शिवसेना के बीच टकराव जारी है। नए सियासी घटनाक्रम में एनसीपी प्रमुख शरद पवार कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने उनके आवास 10 जनपथ पहुंचे। लेकिन पवार ने सधे अंदाज में बात करते हुए कहा कि हमारे पास संख्याबल नहीं है, सरकार गठन पर किसी तरह की बात नहीं हुई, मैं फिर सोनिया जी से मुलाकात करूंगा। 

विज्ञापन


 
इस मुलाकात के बाद शरद पवार ने कहा कि हम चाहते हैं कि जनता ने जिन्हें चुना है वह सरकार बनाएं। सरकार बनाने के सवाल पर पवार ने कहा कि हमारे पास नंबर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को लेकर शिवसेना सख्त है। साथ ही कहा कि सोनिया गांधी से मेरी फिर मुलाकात होगी।

शरद पवार ने कहा, मैंने सोनिया गांधी को महाराष्ट्र की राजनीतिक स्थिति के बारे में जानकारी दी। हमने सरकार के गठन के बारे में ठीक से चर्चा नहीं की है। शरद पवार ने आगे कहा कि लोगों ने हमें विपक्ष में बैठने का जनादेश दिया है। न तो हमने शिवसेना से बात की है और न ही उन्होंने हमसे बात की है।
विज्ञापन

 

सियासी गलियारों में कयास हैं कि शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस का साथ लेकर प्रदेश में सरकार बनाने की कोशिशों में है। शिवसेना नेता संजय राउत इस संबंध में शरद पवार से मुलाकात भी कर चुके हैं। 


एनसीपी के बदले सुर 

बता दें कि अभी तक शरद पवार की पार्टी एनसीपी विपक्ष में बैठने की बात कर रही थी लेकिन अब पार्टी के सुर बदलने लगे हैं। शरद पवार से शिवसेना नेता संजय राउत मुलाकात कर चुके हैं। वहीं, कांग्रेस में भी शिवसेना को लेकर नरमी का रुख देखा जा रहा है। 

वहीं, एनसीपी नेता अजीत पवार ने भी शिवसेना से गठबंधन की तरफ इशारा किया था। अजीत पवार ने स्वीकार किया था कि शिवसेना से बातचीत के लिए उन्हें फोन आया था। एनसीपी नेता नवाब मलिक ने भी कहा था कि महाराष्ट्र में सीएम शिवसेना का हो सकता है, लेकिन इसके लिए शिवसेना को भूमिका साफ करनी होगी।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें