फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा को राकांपा का समर्थन, शरद पवार कर सकते हैं राहुल गांधी का स्वागत

Mon, 10 Oct 2022 02:07 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

राकांपा नेता शरद पवार महाराष्ट्र में राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत कर सकते हैं। यह यात्रा नौ नंबर को महाराष्ट्र पहुंचेगी।
विज्ञापन
शरद पवार (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को अब धीरे-धीरे उसके राजनीतिक साथियों का भी साथ मिलने लगा है। खबर है कि राकांपा नेता शरद पवार महाराष्ट्र में राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत कर सकते हैं। यह यात्रा नौ नंबर को महाराष्ट्र पहुंचेगी। बता दें, महाराष्ट्र में कांग्रेस-राकांपा ने साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा था। 

विज्ञापन

राहुल गांधी महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। जो कन्याकुमारी से शुरू हुई है और जम्मू-कश्मीर में खत्म होगी। कांग्रेस के कई नेता यात्रा के दौरान 3,500 किलोमीटर पैदल चलेंगे। वहीं राहुल गांधी ने तुमकुर जिले के पोचकट्टे से आज की 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उनके साथ हैं।

भारत जोड़ो यात्रा के 32वें दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल युवाओं को गुमराह कर देश में नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। यात्रा में रविवार को राहुल के साथ वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया और पार्टी के प्रदेश समिति के अध्यक्ष डीके शिवकुमार भी मौजूद थे। 
विज्ञापन


अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए राहुल ने कहा, ये युवा कह रहे हैं कि हमारे प्यारे भारत में नफरत के लिए कोई जगह नहीं है। कुछ साल पहले देश में ऐसा माहौल नहीं था जैसा कि आज है। युवा हमारे देश का भविष्य हैं, वे नफरत नहीं प्रेम चाहते हैं, वे रोजगार चाहते हैं ताकि अपना, अपने परिवार और देश का भविष्य उज्ज्वल बना सकें। कुछ राजनीतिक दल नफरत की राजनीति के लिए इन्हें बेरोजगार देखना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें