इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को लेकर उठे बवाल के बीच चुनाव आयोग की ओर से ईवीएम हैक चैलेंज का आयोजन किया गया है। चुनाव आयोग के पूर्व निर्धारित समय के मुताबिक इस चैलेंज में एनसीपी और सीपीआई(एम) हिस्सा ले रही है। टीवी रिपोर्ट्स के दो स्तर में होने वाले इस चैलेंज में अलग-अलग राज्यों से 14 मशीने हैक के लिए मंगवाई गई हैं।
#FLASH Election Commission's EVM Challenge begins at EC Delhi office; NCP and CPI(M) participate. pic.twitter.com/WPZKaF5s4r
— ANI (@ANI_news) June 3, 2017
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चैलेंज को चुनौती देने वाले दल ईवीएम की तकनीक को समझने लग गए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि वे कोई हैकिंग करने के मूड में नहीं हैं।दरअसल, एनसीपी की ओर से वंदना हेमंत चव्हाण, गौरव जयप्रकाश झाचक और यासिन हुसैन शेख चुनाव आयोग के हेडक्वाटर पहुंचे हैं।
बता दें कि ये हैकिंग चैलेंज सुबह 10 बजे से 2 बजे तक चलेगा। बता दें कि इसके लिए एनसीपी और सीपीआई दोनों ही अपने 3 सदस्यीय टीम का नाम चुनाव आयोग को सौंप चुकी हैं, जो सुबह 10 बजे से अगले 4 घंटों तक ईवीएम से छेड़छाड़ होने के आरोपों पर मुहर लगाने की कोशिश करेंगे। हालांकि एनसीपी ने कहा था कि हैकिंग के लिए 4 घंटों बहुत कम हैं।
गौरतलब है कि उत्तराखंड की न्यायालय ने ईवीएम चैलेंज पर सवाल उठाते हुए कहा था कि चुनाव आयोग इसका आयोजन नहीं कर सकता, क्योंकि ईवीएम में छेड़छाड़ का मामला पहले से ही कोर्ट में लंबित है। हालांकि चुनाव आयोग ने ईवीएम चैलेंज का आयोजन पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही रखा है।