राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (एनसीएम) के अध्यक्ष ने रविवार को शिया बोर्ड के प्रमुख वसीम रिजवी की विवादित टिप्पणी का खंडन करते हुए कहा कि इस्लामिक संस्थान
आईएएस पैदा करते हैं, आतंकी नहीं। दरअसल रिजवी ने एक विवादित टिप्पणी करते हुए कहा था कि ‘मदरसे आतंकी पैदा करते हैं।’ एनसीएम प्रमुख सइयद घयोरुल हसन रिजवी ने कहा कि यह एक हास्यास्पद बयान है जो कि सरकार से शाबासी लेने के लिए दिया गया है।
उन्होंने कहा कि मदरसों को आतंक से जोड़ने जैसा बयान देना बेहद ही हास्यास्पद और बचकाना है। एक या दो अलग-अलग मामलों का इस्तेमाल करके मदरसों को बदनाम नहीं किया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि आजकल मदरसों में पढ़ने वाले बच्चे आईएएस अधिकारी बन रहे हैं और अनेक क्षेत्रों में प्रसिद्धि हासिल कर रहे हैं। मदरसे आतंकी पैदा नहीं करते बल्कि आईएएस पैदा करते हैं। उत्तर प्रदेश के देवबंद से आने वाले वसीम-उर-रहमान ने 2008 में यूपीएससी पास किया था और उनकी रैंकिंग 404 थी।
पढ़ें- 8 राज्यों में अल्पसंख्यक हैं हिंदू, NCM ने मामले को लॉ कमीशन के पास भेजा