फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCERT Row: पाठ्यपुस्तकों को लेकर विवाद पर बोली सरकार, संसोधन के लिए 25 बाहरी विशेषज्ञों से किया गया परामर्श

Sat, 15 Apr 2023 02:10 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, नई दिल्ली

सार

एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों से कई संदर्भों और अंशों को हटाने पर विवाद शुरू हो गया है। विपक्ष ने केंद्र सरकार पर सोची-समझी साजिश के तहत स्कूली पाठ्यपुस्तकों से इतिहास के कुछ संदर्भों को हटाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
एनसीईआरटी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने एनसीईआरटी (NCERT) की पाठ्यपुस्तकों से कई संदर्भों-अंशों को हटाने को लेकर जारी विवाद पर सफाई दी है। एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों में किए गए बदलाव का बचाव करते हुए शिक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि एनसीईआरटी ने अपने पाठ्यक्रम को युक्तिसंगत बनाने के लिए 25 बाहरी विशेषज्ञों और सीबीएसई के 16 शिक्षकों से परामर्श किया। जिसके आधार पर मुगलों, महात्मा गांधी, उनके हत्यारे नाथूराम गोडसे, हिंदू चरमपंथियों और 2002 के गुजरात दंगों के संबंधित संदर्भ स्कूली पाठ्यपुस्तकों से हटा दिए गए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों से कई संदर्भों और अंशों को हटाने पर विवाद शुरू हो गया है। विपक्ष ने केंद्र सरकार पर सोची-समझी साजिश के तहत स्कूली पाठ्यपुस्तकों से इतिहास के कुछ संदर्भों को हटाने का आरोप लगाया है। हालांकि सरकार का कहना है कि पाठ्यक्रम को तार्किक बनाने के उद्देश्य से कुछ बदलाव किए गए हैं। केंद्र का कहना है कि एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तकों में संसोधन विशेषज्ञों की सिफारिशों पर आधारित थे। सरकार का यह भी कहना है कि 2024 में राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा लागू होगी, इसके मद्देनजर पाठ्यपुस्तकें संशोधित की जा रही हैं।

इससे पहले शिक्षा मंत्रालय ने लोकसभा में एक लिखित प्रश्न के जवाब में कहा था कि आंतरिक विशेषज्ञों के अलावा, एनसीईआरटी ने व्यापक परामर्श के लिए अनुसंधान, विकास, प्रशिक्षण और विस्तार से संबंधित अपनी सभी गतिविधियों में विश्वविद्यालयों और संगठनों के विषय विशेषज्ञों और शिक्षकों से सुझाव मांगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें