फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीबी ने चलाया तलाशी अभियान, मशहूर अभिनेत्री की पूर्व मैनेजर भी गिरफ्तार 

Sun, 10 Jan 2021 05:29 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो
विज्ञापन
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थों के मामले में शनिवार को एनसीबी की मुंबई इकाई ने तलाशी अभियान चलाया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ब्यूरो के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े की अगुवाई में चलाए गए इस अभियान के दौरान कई लोगों को पकड़ा गया, जिनमें से कुछ से पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि एनसीबी ने गुप्त जानकारी के आधार पर बांद्रा के एक कुरियर ऑफिस पर छापा मारा और गांजा बरामद किया। इसके बाद एनसीबी ने खार में रहने वाले एक शख्स के घर पर रेड की जो ब्रिटिश नागरिक है। उससे पूछताछ के बाद दो और लोगों के यहां छापा मारकर गांजा बरामद किया गया। इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन


खबरों की मानें तो गिरफ्तार दो महिलाएं बहन हैं और इनमें से एक मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री की पूर्व मैनेजर है। रिया चक्रवर्ती और अनुज केसवानी को गिरफ्तार करने के दौरान ही इस महिला पर एनसीबी को शक हुआ था। 

एनसीबी ने पूर्व में इस मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, उसके भाई शौविक और अभिनेता के कुछ कर्मचारियों को गिरफ्तार किया था। बाद में रिया और उसके भाई को जमानत मिल गई थी।

पिछले साल जून में सुशांत का शव बांद्रा स्थित उनके फ्लैट में पाया गया था। इसके बाद फिल्म उद्योग में मादक पदार्थ के कथित उपयोग को लेकर एनसीबी ने जांच शुरू की थी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें