फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर: भारत-म्यांमार सीमा पर ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, 15 करोड़ की हेरोइन जब्त,दो गिरफ्तार

Thu, 08 Jan 2026 09:10 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल।
विज्ञापन
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

भारत-म्यांमार सीमा पर सक्रिय अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मणिपुर के सीमावर्ती इलाके में 7.312 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता की हेरोइन जब्त की और दो तस्करों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई एनसीबी की इंफाल जोनल यूनिट ने म्यांमार से भारत में हो रही मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ तेज अभियान के तहत की।

विज्ञापन


लंबे समय से जुटाई गई पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार यह अभियान असम राइफल्स के सहयोग से चलाया गया। इसके तहत सात जनवरी को भारत–म्यांमार सीमा के पास एक बोलेरो गाड़ी को रोका गया। तलाशी के दौरान दौरान 638 साबुन के डिब्बों में छिपाकर रखी गई 7.312 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई। एनसीबी के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में इसकी कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये है। 

आरोपियों की पहचान गिंखोमलियान और मांगबोई सिमटे के तौर पर की गई। दोनों मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के मुल्टाम इलाके के माता गांव के रहने वाले हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि म्यांमार से गई यह हेरोइन घने जंगलों के रास्ते मणिपुर में प्रवेश कराई गई। एनसीबी अधिकारियों ने बताया कि कड़ी निगरानी के कारण तस्कर अब पूरे उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में पारंपरिक मार्गों के बजाय जंगल और नदी मार्गों का इस्तेमाल कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें