फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pan-India Drug Bust: एनसीबी ने 35 किग्रा हेरोइन जब्त की, आठ लोगों को किया गिरफ्तार

Sat, 28 May 2022 08:27 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

ब्यूरो ने एक बयान में कहा कि इस अभियान में 34.89 किलोग्राम उच्च श्रेणी की हेरोइन जब्त की गई है और आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। बयान के अनुसार, अभियान के दौरान 5.8 लाख रुपये नकद भी जब्त किए गए।
विज्ञापन
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनसीबी ने शनिवार को 35 किलोग्राम हेरोइन जब् की है। इस दौरान आठ लोगों की गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही एनसीबी ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करने का दावा किया है। अभियान 24 मई को जिम्बाब्वे से बेंगलुरु पहुंची दो महिला यात्रियों को एनसीबी द्वारा हवाईअड्डे पर रोकने के बाद शुरू हुआ था। महिलाओं के पास से लगभग सात किग्रा मादक पदार्थ जब्त किए गए।

विज्ञापन


ब्यूरो के अधिकारियों द्वारा की गई पूछताछ के जरिए कई अन्य जानकारी प्राप्त हुई। एक नाइजीरियाई नागरिक की पहचान नेटवर्क के सरगना के रूप में की गई तथा दिल्ली और मध्य प्रदेश के इटारसी में रहने वाले अन्य सदस्यों के बारे में पता चला।

ब्यूरो ने एक बयान में कहा कि इस अभियान में 34.89 किलोग्राम उच्च श्रेणी की हेरोइन जब्त की गई है और आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। बयान के अनुसार, अभियान के दौरान 5.8 लाख रुपये नकद भी जब्त किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें