फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत राजपूत मामला: सेलेब्रिटी मैनेजर राहीला फर्नीचरवाला और कारोबारी करण सजनानी गिरफ्तार

Fri, 05 Feb 2021 10:14 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स मामले में सेलेब्रिटी मैनेजर राहीला फर्नीचरवाला और कारोबारी करण सजनी को गिरफ्तार किया है। इससे ठीक पहले एनसीबी ने गुरुवार को जगपात सिंह आनंद को गिरफ्तार किया था। ऐसा बताया जा रहा है कि जगपात सिंह करमजीत उर्फ केजे का बड़ा भाई है।

विज्ञापन


करमजीत को इस मामले में पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। ऐसा बताया जा रहा है कि जगपात, केजे और अन्य के बीच कई ट्रांजैक्शन हुए हैं। एनसीबी के सूत्रों की माने तो, जगपात ड्रग के कारोबार में शामिल था, अब एनसीबी जगपात से पूछताछ करेगी और सच बाहर लाने की कोशिश करेगी। 

गुरुवार को राहीला फर्नीचरवाला और कारोबारी करण सजनी को एनसीबी के कार्यालय लाया गया। ड्रग्स मामले में वे न्यायिक हिरासत में है। इससे पहले एनसीबी ने पुष्टि की थी कि इन दोनों आरोपियों की सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में संलिप्तता हो सकती है।
विज्ञापन


बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत मामले की तफ्तीश तीन सरकारी एजेंसियां कर रही हैं, जिसमें सीबीआई, ईडी और एनसीबी शामिल है। सुशांत सिंह मामले नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अपनी जांच तब शुरू की, जब प्रवर्तन निदेशालय से उसे ड्रग कंजप्शन, उसकी खरीद और चैट जैसे कुछ इनपुट मिले।

14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने बांद्रा स्थिक फ्लैट पर कथित आत्महत्या कर ली थी। हालांकि सुशांत के परिवार वालों का कहना है कि सुशांत ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उन्हें उकसाया गया है या उनकी हत्या की गई है। फिलहाल इस मामले की सीबीआई जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें