फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naynaba Jadeja : ननद नयनाबा जडेजा ने भाभी रीवाबा जडेजा पर कसा तंज, कहा- वो सेलिब्रिटी हैं, चुनाव नहीं जीतेंगी

Sat, 12 Nov 2022 03:33 AM IST
योगेश साहू पीटीआई, जामनगर।

सार

भाजपा से टिकट मिलने के बाद रीवाबा जडेजा ने कहा कि मैं लोगों की मदद करने, उनके मुद्दों को उठाने और उनके लिए लड़ने की पूरी कोशिश करूंगी। अगर मैं ऐसा कर पाई तो मैं खुद को भाग्यशाली मानूंगी।
विज्ञापन
पत्नी रीवाबा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साख रविंद्र जडेजा - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की बहन नयनाबा ने शुक्रवार को कहा कि मेरी भाभी रीवाबा जडेजा के अगले महीने होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव में जीत की संभावना कम है क्योंकि वह एक 'सेलिब्रिटी' हैं और लोग चाहते हैं कि एक स्थानीय नेता प्रतिनिधित्व करे। जो जनता के काम करते हैं।

विज्ञापन


नयनाबा का यह बयान सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा को मैदान में उतारने के एक दिन बाद आया है। नयनाबा ने कहा कि रीवाबा को राजनीति या चुनाव लड़ने का कोई पूर्व अनुभव नहीं है। बता दें कि प्रदेश की 89 विधानसभा सीटों में से एक जामनगर उत्तर में एक दिसंबर को प्रथम चरण में मतदान होगा।

बीजेपी ने जामनगर नॉर्थ के मौजूदा विधायक धर्मेंद्र सिंह जडेजा को हटाकर रीवाबा जडेजा को टिकट दिया है। वहीं दूसरी ओर रवींद्र जडेजा की बहन एक स्थानीय कांग्रेस नेता हैं और हाल ही में उन्हें विपक्षी दल की राज्य महिला शाखा में सचिव नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन


नयनाबा ने कहा कि वह (रीवाबा जडेजा) एक सेलिब्रिटी हैं। मुझे नहीं लगता कि उनकी उम्मीदवारी से भाजपा को यह सीट जीतने में मदद मिलेगी। लोग ऐसे नेता चाहते हैं जो उनका काम करे और संकट में उनके साथ खड़ा हो। लोग ऐसे नेताओं को पसंद करते हैं जो उनके फोन उठाते हैं। मुझे नहीं लगता कि उन्हें (रीवाबा को) ज्यादा वोट मिलेंगे, क्योंकि वह एक सेलिब्रिटी हैं। लोग जानते हैं कि मशहूर हस्तियां लोगों का काम नहीं करती हैं।

कांग्रेस ने इस सीट से स्थानीय व्यवसायी दीपेंद्र सिंह जडेजा को मैदान में उतारा है। नयनाबा जडेजा ने कहा कि उन्होंने अपनी पार्टी के उम्मीदवार के लिए प्रचार शुरू कर दिया है। भाजपा से टिकट मिलने के बाद रीवाबा जडेजा ने कहा कि मैं लोगों की मदद करने, उनके मुद्दों को उठाने और उनके लिए लड़ने की पूरी कोशिश करूंगी। अगर मैं ऐसा कर पाई तो मैं खुद को भाग्यशाली मानूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें