फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: चुनाव मैदान में उतरेंगे नवाब मलिक, 29 अक्तूबर को दाखिल करेंगे नामांकन, अजित पवार की बढ़ी परेशानी

Sat, 26 Oct 2024 09:03 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता नवाब मलिक की उम्मीदवारी का विरोध किया था।
विज्ञापन
एनसीपी प्रमुख अजित पवार और एनसीपी नेता नवाब मलिक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनसीपी नेता नवाब मलिक ने एक बार फिर अजित पवार की परेशानी बढ़ा दी है। उन्होंने मानखुर्द-शिवाजी नगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का एलान किया है। वह 29 अक्तूबर को नामांकन दाखिल करेंगे। बता दें कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता नवाब मलिक की उम्मीदवारी का विरोध किया था। इसके बाद शनिवार को एनसीपी नेता ने बागी तेवरों के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की। 
विज्ञापन




मानखुर्द-शिवाजी नगर की जनता चाहती है बदलाव
एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि 29 अक्तूबर को मानखुर्द शिवाजी नगर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करूंगा। जनता ने मुझसे यहां से चुनाव लड़ने का आग्रह किया है। मानखुर्द शिवाजी नगर में गुंडागर्दी और नशीली दवाओं के कारोबार से जनता बहुत परेशान है। जनता बदलाव चाहती है। मैं मानखुर्द शिवाजी नगर से चुनाव लड़ूंगा और जरूर जीतूंगा। मुझे परवाह नहीं है कि कौन मेरा विरोध कर रहा है। जनता मेरा समर्थन कर रही है और मैं चुनाव लड़ूंगा। 

भाजपा ने किया था विरोध
भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता नवाब मलिक की उम्मीदवारी का विरोध किया था। भाजपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा था कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता नवाब मलिक की उम्मीदवारी के खिलाफ है। शेलार ने कहा, हम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़े किसी व्यक्ति को टिकट देना स्वीकार नहीं करेंगे। हम मलिक का समर्थन नहीं करेंगे और अपना अलग रुख रखेंगे। 
विज्ञापन


अजित पवार ने बेटी को दिया है टिकट
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर एनसीपी अजित पवार ने अणुशक्ति नगर से सना मलिक को अपना उम्मीदवार बनाया है। सना मलिक एनसीपी के दागी नेता नवाब मलिक की बेटी हैं। मलिक को 2022 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दाऊद, छोटा शकील और टाइगर मेमन के खिलाफ दर्ज मामले में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें