फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरन नसबंदी लागू कराना है तो, कानून बनाएं प्रधानमंत्री: नवाब मलिक

Sat, 18 Jan 2020 09:27 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
एनसीपी नेता नवाब मलिक - फोटो : ANI
विज्ञापन

महाराष्ट्र की उद्धव सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के दो बच्चों वाले बयान पर पलटवार किया है। एनसीपी के वरिष्ठ नेता मलिक ने कहा कि अगर आरएसएस प्रमुख देश में जबरन पुरुष नसबंदी लागू करवाना चाहते हैं, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस तरह का एक कानून बनाना चाहिए।

विज्ञापन


संघ प्रमुख पर हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा भागवत जी देश में दो बच्चों की नीति लागू करवाना चाहते हैं। हो सकता है उन्हें पता न हो कि महाराष्ट्र समेत दूसरे कई राज्यों में पहले से ही इस तरह का कानून है। महाराष्ट्र में तीन बच्चों का पिता स्थानीय निकाय चुनाव नहीं लड़ सकता है। इसके बावजूद अगर भागवत जी देश में जबरन पुरुष नसबंदी लागू करवाना चाहते हैं, तो प्रधानमंत्री को इस तरह का एक कानून बनाना चाहिए। 

मलिक ने कहा कि पहले भी इस तरह के प्रयास हुए थे और हम जानते हैं कि इसका परिणाम क्या हुआ। देखते हैं यह कानून कैसे पास होता है। साथ ही उन्होंने कहा कि अधिक बच्चे पैदा करने में निरक्षरता मुख्य वजह है। इसलिए सरकार को शिक्षा पर और अधिक पैसे खर्च करने चाहिए।

क्या कहा था संघ प्रमुख ने

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शुक्रवार को एक कार्यक्रम में भागवत ने संकेत दिया था कि दो बच्चों से जुड़ा कानून संघ का अगला अजेंडा हो सकता है। उन्होंने कहा था, ‘जनसंख्या वृद्धि विकराल रूप धारण कर चुकी है। संघ जनसंख्या नियंत्रण कानून के पक्ष में है। संघ का मत है कि दो बच्चों का कानून होना चाहिए, लेकिन इस पर फैसला तो सरकार को लेना है। केंद्र को ऐसा कानून बनाना चाहिए जिससे जनसंख्या नियंत्रण हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें