महाराष्ट्र की उद्धव सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के दो बच्चों वाले बयान पर पलटवार किया है। एनसीपी के वरिष्ठ नेता मलिक ने कहा कि अगर आरएसएस प्रमुख देश में जबरन पुरुष नसबंदी लागू करवाना चाहते हैं, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस तरह का एक कानून बनाना चाहिए।
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शुक्रवार को एक कार्यक्रम में भागवत ने संकेत दिया था कि दो बच्चों से जुड़ा कानून संघ का अगला अजेंडा हो सकता है। उन्होंने कहा था, ‘जनसंख्या वृद्धि विकराल रूप धारण कर चुकी है। संघ जनसंख्या नियंत्रण कानून के पक्ष में है। संघ का मत है कि दो बच्चों का कानून होना चाहिए, लेकिन इस पर फैसला तो सरकार को लेना है। केंद्र को ऐसा कानून बनाना चाहिए जिससे जनसंख्या नियंत्रण हो सके।